Road Accident : बिहार में दर्दनाक हादसा, बेटी का तिलक चढ़ा लौट रहे पिता समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

SHARE:

3 Dead in road accident

Road Accident : बिहार में एकबार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पूरे परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। तेज रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है, जहां बेलगाम रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से ऑटो सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Road Accident : बिहार में दर्दनाक हादसा

ये हादसा पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में हुआ है, जहां ट्रक की चपेट में आने से ऑटो में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल सात लोग सवार थे, जो तिलक चढ़ाकर परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

ये भी पढ़ें : Holi Special Trains : होली के मौके पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, 20 फरवरी से 14 मार्च तक चलेगी 26 होली स्पेशल ट्रेनें

Road Accident
Road Accident

जानकारी के मुताबिक मृतक और घायल सभी धमदाहा थाना क्षेत्र के कुवारी गांव के रहने वाले हैं। मरने वालों में जागो ऋषि, कृष्णा ऋषि और कंचन देवी शामिल हैं। जागो ऋषि अपनी बेटी के शादी का तिलक चढ़ाकर परिवार के साथ ऑटो से वापस लौट रहे थे, तभी ये दर्दनाक हादसा हुआ और खुशियों का पाल मातम में तब्दील हो गया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई है।

road Accident
road Accident

ट्रक चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।