Jio 5G Gemini 3 Offer : जियो का बड़ा ऐलान, सभी अनलिमिटेड 5G यूज़र्स को 18 महीने तक फ्री मिलेगा Gemini 3 Pro Plan

SHARE:

Jio 5G Gemini 3 Offer

Jio 5G Gemini 3 Offer : जियो ने अपने AI ऑफर में बड़ा अपडेट किया है। ऑफर के तहत अब Jio Gemini Pro Plan सभी जियो अनलिमिटेड 5G यूज़र्स के लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध होगा। इस प्लान में गूगल के नए और एडवांस Gemini 3 मॉडल को शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स को और भी शानदार AI का अनुभव मिलेगा।

Jio 5G Gemini 3 Offer : जियो का बड़ा ऐलान

पहले यह ऑफर केवल युवा ग्राहकों तक ही सीमित था, लेकिन अब कंपनी ने इसे पूरे अनलिमिटेड 5G यूज़र बेस तक बढ़ा दिया है। इसके साथ जियो ने एडवांस AI तकनीक को हर भारतीय के हाथों में पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें : Nitish Kumar : नीतीश कुमार चुने गये JDU विधायक दल के नेता, कल होगा शपथग्रहण, यहां देखिए मंत्रियों की संभावित लिस्ट

Jio 5G Gemini 3 Offer
Jio 5G Gemini 3 Offer

कंपनी ने बताया कि सभी जियो अनलिमिटेड 5G ग्राहक 18 महीनों तक Gemini Pro Plan का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे, जिसकी कीमत ₹35,100 है। यह सुविधा 19 नवंबर 2025 से सभी को उपलब्ध होगी और MyJio ऐप में “Claim Now” बैनर पर क्लिक करते ही तुरंत एक्टिवेट हो जाएगी।

Jio 5G Gemini 3 Offer
Jio 5G Gemini 3 Offer

 

और पढ़ें