Loot in Bihar : सीवान में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट, बंदूक की नोंक पर वारदात को दिया अंजाम, इलाके में दहशत

SHARE:

Bihar

Loot in Bihar : बिहार में एकबार फिर बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है और दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है। लुटेरों ने गुरुवार को हथियार के बल पर सीवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार में लाखों के सोने के आभूषण लूट लिए हैं।

Loot in Bihar : सीवान में दिनदहाड़े आभूषणों की लूट

बेखौफ लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि करीब एक करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो छह की संख्या में आए नकाबपोश लुटेरों ने कृष्णा ज्वेलर्स में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब एक करोड़ रुपये के जेवरात और कैश लूट लिए हैं।

ये भी पढ़ें : बिहार में भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, मची चीख-पुकार, आक्रोशितों ने किया बवाल

Loot in Bihar
Loot in Bihar

भागने के दौरान भी की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक लुटेरे पहले तीन की संख्या में ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और फिर वहां बैठे दुकानदार और लोगों को धमकाते हुए फायरिंग की और फिर पूरी वारदात को हथियार के बल पर अंजाम दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बाहर बैठे दो और साथियों के साथ बाइक से फरार हो गये। भागने के दौरान भी अपराधियों ने फायरिंग की।

Loot in Bihar
Loot in Bihar

व्यापारियों में नाराजगी

वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोग में दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने वारदात को लेकर नाराजगी जाहिर की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधियों की शिनाख्त की जा रही है।

Loot in Bihar
Loot in Bihar
और पढ़ें