Kaziranga Road Accident : भीषण सड़क हादसे में 24 यात्रियों की मौत, कंटेनर से टक्कर के बाद मिनी बस के उड़े परखच्चे, मची चीख-पुकार

SHARE:

Kaziranga Road Accident

Kaziranga Road Accident : बेलगाम रफ्तार का कहर एकबार फिर देखने को मिला है। शुक्रवार को यात्रियों से भरी एक मिनी बस और कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 24 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हादसा इतना वीभत्स था कि ट्रैवलर के परखच्चे उड़ गये हैं।

Kaziranga Road Accident : 24 यात्रियों की मौत

ये भीषण सड़क हादसा असम के गोलाघाटा जिले के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हुआ है। पुलिस की माने तो रंगाजन क्षेत्र के हाथीकुली चाय बगान के पास NH-715 पर ट्रेवलर और कंटेनर की जोरदार टक्कर हुई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी ट्रैवलर बोकाखाट से नगांव की तरफ जा रही थी, तभी ये भीषण हादसा हुआ।

Kaziranga Road Accident
Kaziranga Road Accident

असम CM ने जताया दुख

इस दर्दनाक घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गहरा दुख जताया है और कहा है कि ‘आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है। इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है और जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। कोई भी शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर सकता लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।’

ये भी पढ़ें : फिर हुआ रेल हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, रेलवे में मचा हड़कंप

Kaziranga Road Accident
Kaziranga Road Accident

वहीं, हादसे के कुछ ही मिनटों बाद मौके पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अतुल बोरा ने कहा है कि मिनी-बस को हुए नुकसान को देखकर लगता है कि वह बहुत तेज रफ्तार में थी।’

 

और पढ़ें