Lady Police Officer Arrested : निगरानी के हत्थे चढ़ी घूसखोर महिला दारोगा, दलाल भी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

SHARE:

Lady Police Officer Arrested

Lady Police Officer Arrested : बेतिया में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और एक महिला दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी शिकारपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां दारोगा प्रीति कुमारी और सहयोगी बिचौलिया अर्जुन सोनी को घूस लेने के मामले में पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, एक मुकदमे को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी लेकिन बातचीत के बाद सौदा 12 हजार रुपये पर तय हुआ। पीड़ित फिरोज कौशर ने इसकी शिकायत सीधे विजिलेंस से की थी।

ये भी पढ़ें : जीजा-साली का घिनौना कांड, जिसे जानकर हर कोई है हैरान

Lady Police Officer Arrested
Lady Police Officer Arrested

विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और जैसे ही आरोपी पक्ष ने रिश्वत की राशि ली, दोनों को मौके पर धर दबोचा। यह कार्रवाई महिला दारोगा के आवास पर की गई। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

Lady Police Officer Arrested
Lady Police Officer Arrested

विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पारदर्शी तरीके से की गई है और भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है।

और पढ़ें