Homeबिहारसफल हुआ रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन, लालू प्रसाद को अब हो रहा...

सफल हुआ रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन, लालू प्रसाद को अब हो रहा है किडनी ट्रांसप्लांट

NEWS DESK : राष्ट्रीय जनता दल (Rjd) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) हो रहा है। पिता लालू प्रसाद (Lalu Prasad) को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) किडनी दे रही है। इस संबंध में जरूरी खबर मिल रही है कि रोहिणी (Rohini Acharya) का सफल ऑपरेशन हो गया है और उनकी एक किडनी अब लालू प्रसाद (Lalu Prasad) को लगायी जाएगी। फिलहाल रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) पूरी तरह से ठीक है।

सफल हुआ रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद (Lalu Prasad) के ऑपरेशन में लगभग 4 घंटे का वक्त लग सकता है। इस संबंध में रोहिणी आचार्य की बड़ी बहन और लालू प्रसाद (Lalu Prasad) की बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) ने जानकारी शेयर की है कि उनकी छोटी बहन रोहिणी का सफल ऑपरेशन हो गया है। वे एक डोनर के तौर पर अस्पताल में भर्ती हैं।

लालू प्रसाद को अब हो रहा है किडनी

रविवार को डॉक्टर्स ने सलाह दी थी कि ऑपरेशन से पहले उनका प्री-सर्जरी टेस्ट किया जाए, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया। आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं। विदित है कि रोहिणी आचार्य अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। इस वक्त लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के परिवार के अधिकांश सदस्य सिंगापुर में ही हैं।

गौरतलब है कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी शनिवार को पार्टी नेता भोला यादव के साथ सिंगापुर गये हैं। वहीं, राबड़ी देवी और मीसा भारती भी पहले से ही सिंगापुर में हैं। ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा था कि हम तैयार हैं। अब उनका ऑपेरशन पूरा हो चूका है और लोग उन्हें लालू की शेरनी बेटी बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments