Loot in Ara : आरा के बड़हरा में दिनदहाड़े छिनतई, बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी को बनाया निशाना, मचा हड़कंप

SHARE:

Loot

Ara : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर-सरैंया मुख्य पथ पर अपराधियों ने दिनदहाड़े छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना सबलपुर और बखोरापुर गांव के बीच स्थित एक बगीचे के पास की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एलएनटी फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मचारी से 25 से 30 हजार रुपये छीन लिए।

पीड़ित कर्मचारी बक्सर जिले के छोटका राजपुर गांव निवासी विश्वास यादव ने बताया कि वह नेकनाम टोला कुटिया गांव में समूह से पैसा कलेक्शन कर लौट रहा था, तभी सबलपुर के पूरब, तीन की संख्या में बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे रोका और बैग में रखी रकम लूट ली। आरोप है कि बदमाश उसका मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए। हालांकि, कुछ दूरी पर जाकर मोबाइल को झाड़ी में फेंक दिया गया।

ये भी पढ़ें : बक्सर में दर्दनाक हादसा, स्थानीय लोगों ने किया बवाल

Loot In ara
Loot In ara

घटना (Loot in Ara) की जानकारी मिलते ही बड़हरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फाइनेंस कर्मी की बाइक, चाबी और मोबाइल सुरक्षित मिलने के कारण पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। इस वारदात (Loot in Ara) से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

और पढ़ें