Homeलाइफस्टाइलMobile Use in toilet health risks : टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं...

Mobile Use in toilet health risks : टॉयलेट में इस्तेमाल करते हैं मोबाइल तो हो जाएं सावधान, जानिए सेहत के लिए कितना है खतरनाक?

Mobile Use in toilet health risks : आप भी बाथरूम में लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि ये आदत आपकी सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक है। आपने नोटिस किया होगा कि आज तेज रफ्तार वाली लाइफस्टाइल में अधिकतर लोग टॉयलेट जाते हैं और मोबाइल को भी अपने साथ रखते हैं और चलाते हैं।

Mobile Use in toilet health risks : सेहत के लिए बेहद खतरनाक

इस खतरनाक आदत की वजह से उन्हें बवासीर यानी पाइल्स होने का खतरा मंडराता है। लंबे वक्त तक टॉयलेट सीट पर बैठने से पेट पर दबाव पड़ता है और कब्ज जैसी पाचन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसके साथ ही मोबाइल देखने के लिए झुकी हुई गर्दन की वजह से सर्वाइकल और गर्दन दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें : रिलायंस रिटेल ने आयुर्वेदिक सौंदर्य के क्षेत्र में रखा कदम, टीरा पर ‘पुरावेदा’ ब्रांड लॉन्च

Mobile Use in toilet health risks
Mobile Use in toilet health risks

इन बीमारियों को देंगे निमंत्रण

इसके साथ ही टॉयलेट में मोबाइल ले जाने से उसपर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद ही खतरनाक होते हैं। मोबाइल पर लगे बैक्टीरिया बार-बार हाथ के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं और बीमारियों को दावत दे सकते हैं। टॉयलेट में मोबाइल इस्तेमाल करने की आदत मानसिक तनाव भी बढ़ा सकती है।

Mobile Use in toilet health risks
Mobile Use in toilet health risks

लगातार मोबाइल चलाने से कंधों और मांसपेशियों में जकड़न की शिकायतें होने लगती है लिहाजा बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोबाइल को टॉयलेट में नहीं ले जाना चाहिए।

Mobile Use in toilet health risks
Mobile Use in toilet health risks
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments