दो दिनों तक होगा ‘भारत बंद’, जल्द निपटा लें काम नहीं तो होंगे परेशान, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित

NEW DELHI : आगामी दो दिनों तक भारत बंद (Bharat Band) रहेगा लिहाजा ऐसे में आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। केन्द्रीय ट्रेड संघों के एक फोरम ने भारत बंद का एलान किया है। भारत बंद के इस एलान से आम जनजीवन पर काफी बुरा असर पड़ सकता है।
आम जनजीवन हो जाएगा ठप
ये भारत बंद (Bharat Band) 28 और 29 मार्च को मोदी सरकार की उन नीतियों के खिलाफ बुलाया जा रहा है, जिनसे कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि इसे नाकामयाब बनाने के लिए प्रदेश सरकारें एस्मा लगा सकती हैं।
जल्द निपटा लें ये काम…नहीं तो होंगे परेशान
रोडवेज, ट्रांसपोर्ट और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी इस भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया है। यह भी कहा जा रहा है कि बैंकिंग, बीमा और वित्तीय क्षेत्र के कर्मचारी भी इस हड़ताल का हिस्सा होंगे। ट्रेड संघों ने कोयला, स्टील, ऑयल, दूरसंचार, पोस्टल, आयकर, कॉपर, बैंक और बीमा क्षेत्रों को इस हड़ताल की सूचना देने वाला नोटिस भेजा है। दावा किया जा रहा है कि केंद्र वाली भाजपा सरकार अपनी नीतियों से कामगार वर्ग को परेशान कर रही है।
गौरतलब है कि आगामी दो दिनों तक होने वाले भारत बंद की वजह से सारे कामकाज बंद रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा असर बैंकिंग सेक्टर पर दिख सकता है। उम्मीद है कि 28 और 29 मार्च को बैंकों का काम काफी हद तक प्रभावित होगा। साथ ही काफी हद तक असर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर भी दिख सकता है।