Homeबिहारमुकेश सहनी पर बीजेपी के तल्ख तेवर, कहा : विलय की कही...

मुकेश सहनी पर बीजेपी के तल्ख तेवर, कहा : विलय की कही थी बात, लगाए ताबड़तोड़ कई गंभीर आ’रोप

PATNA : बिहार की सियासत से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि नीतीश कैबिनेट से मुकेश सहनी की बर्खास्तगी के बाद भी बीजेपी के तल्ख तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंत्रिमंडल से ‘सन ऑफ मल्लाह’ मुकेश सहनी की छुट्टी के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है।

मुकेश सहनी पर बीजेपी के तल्ख तेवर

मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि मुकेश सहनी राजनीतिक तौर पर वहम का शिकार हो गये थे। इसके साथ ही डॉ. संजय जायसवाल ने ये भी कहा कि मुकेश सहनी ने वीआईपी की बीजेपी में विलय की भी बात कही थी लेकिन बाद में वे इससे पलट गये थे।

डिप्टी सीएम का भी बड़ा बयान

डॉ. संजय जायसवाल ने ये भी कहा है कि मुकेश सहनी ने सिर्फ सियासी दलों को धोखा दिया बल्कि अपने मछुआरा समाज को भी उन्होंने विश्वासघात किया। डॉ. संजय जायसवाल के बाद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का भी बयान सामने आया है। इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पूरी कहानी सभी को पता है।

बीजेपी की ओर से मुकेश सहनी को हटाए जाने का लिखित निवेदन किया गया था। चर्चा थी कि बोचहां चुनाव के बाद उन्हें हटाया जा सकता है लेकिन अचानक रविवार की शाम मुख्यमंत्री ने अनुशंसा राजभवन को भेज दी। मंत्री पद से हटाए जाने के बाद सहनी अब एनडीए से भी विदा हो गए हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी एनडीए के साथ थी। सहनी स्वयं भी चुनाव लड़े मगर हार गए थे। हालांकि उनकी पार्टी चार प्रत्याशी जीत गए थे। भाजपा ने फिर भी सहनी को मंत्री और विधान परिषद सदस्य भी बनाया। अब उनकी विधान परिषद सदस्यता भी खतरे में पड़ गई है। उनका कार्यकाल इसी वर्ष जुलाई में खत्म हो रहा है। बदली परिस्थिति में अब वह विधान परिषद नहीं जा पाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments