Homeराष्ट्रीयNepal Gen-Z Protest LIVE : केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद...

Nepal Gen-Z Protest LIVE : केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद इस नेता को अंतरिम PM बनाने की मांग, जानिए है कौन?

Nepal Gen-Z Protest LIVE : नेपाल में विद्रोह की आग धधकने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब काठमांडू के मेयर को अंतरिम पीएम बनाने की मांग तेज होने लगी है।

केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह को अंतरिम पीएम बनाने की मांग तेज हो गयी है। नेपाल के प्रदर्शनकारी लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्हें युवाओं का चहेता माना जाता है। वहीं, प्रदर्शनकारियों की मांग तेज होने के बाद बालेंद्र शाह सामने आए हैं और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि देश के हत्यारे यानी केपी शर्मा ओली ने गद्दी छोड़ दी है लिहाजा Gen-Z संयम बरते और देश की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। बालेंद्र शाह ने ये भी कहा है कि वे सेना प्रमुख से भी बातचीत के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें : Nepal Protests : नेपाल में भारी बवाल, पीएम ओली का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने वित्त मंत्री को सड़क पर दौड़ाकर पीटा

Nepal Gen-Z Protest LIVE
Nepal Gen-Z Protest LIVE

गौरतलब है कि बालेंद्र शाह नेपाल की राजधानी काठमांडू के मेयर हैं। उन्हें एक रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने साल 2022 में मेयर पद का इलेक्शन जीता था। वे सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही वे स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर भी हैं। वह एक म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं।

Nepal Gen-Z Protest LIVE
Nepal Gen-Z Protest LIVE

काठमांडू की सड़कों पर आक्रोश इस कदर है कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पोडौल को सड़क पर दौड़ाकर पीटा। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। नेपाल में उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सेना ने भैसपति स्थित सभी मंत्रियों के आवासों को खाली करा दिया है। प्रदर्शनकारियों ने भैसपति स्थित मंत्री के आवास में भी आग लगा दी है। संसद भवन की सुरक्षा के लिए सेना भी तैनात की गई है।

नेपाल में नई सरकार के गठन पर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। किसी भी तरह की दिक्कत को लेकर भारतीय दूतावास ने +977 – 980 860 2881, +977 – 981 032 6134 दो नंबर जारी किये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments