Nishant Kumar in JDU : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अब से थोड़ी देर पहले जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर ली है। निशांत कुमार को जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। ललन सिंह ने उन्हें गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए।

Nishant Kumar in JDU : जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार
इस मौके पर निशांत कुमार ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि मैं हमेश सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के हितों का ख्याल रखूंगा। मैं पार्टी के लिए लगकर काम करूंगा। मेरे पिताजी ने जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।

इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश कुमार के अंदाज में हाथ जोड़़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे। पार्टी में शामिल होते वक्त नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगते रहे। बिहार की CM कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो के भी नारे लगे।



