HomeबिहारNishant Kumar : खत्म हुआ इंतजार, थोड़ी देर में जेडीयू में शामिल...

Nishant Kumar : खत्म हुआ इंतजार, थोड़ी देर में जेडीयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, बढ़ी हलचल

Nishant Kumar : बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि अब से थोड़ी देर बाद यानी दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करेंगे और पार्टी में शामिल होंगे।

पार्टी दफ्तर में हलचल तेज

बताया जा रहा है कि निशांत कुमार आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक तौर पर जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसे लेकर पार्टी दफ्तर में हलचल काफी तेज है और नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय पहुंचना शुरू हो गया है।

ये भी पढ़ें : UPSC AIR 3 : बीजेपी नेता के बेटे ने किया कमाल, UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया तीसरा रैंक, मुख्यमंत्री ने फोनकर दी बधाई

Nishant Kumar
Nishant Kumar

बिहार दौरे पर निकलेंगे निशांत कुमार

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार के मुताबिक पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद निशांत कुमार बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापक दौरे पर निकलेंगे, जिसका उद्देश्य सीधे जनता से संवाद स्थापित करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है।

Nishant Kumar
Nishant Kumar
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments