HomeबिहारNitin Nabin BJP Working President : नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय...

Nitin Nabin BJP Working President : नितिन नवीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश हाई

Nitin Nabin BJP Working President : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से बीजेपी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Nitin Nabin BJP Working President : राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने

नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का मतलब है कि नये अध्यक्ष मिलने तक नितिन नवीन जेपी नड्डा की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। आम तौर पर जब चुनाव करीब होता है, तब कार्यकारी बनाए जाते हैं। यह चुनाव से पहले की एक अहम प्रक्रिया है।

ये भी पढ़ें : Samrat Chaudhary : पवन सिंह के गाने पर जमकर झूमे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के बड़े नेताओं ने भी लहराया गमछा

Nitin Nabin BJP Working President
Nitin Nabin BJP Working President

हालांकि, नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का मतलब है कि उन्हें पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वे कायस्थ समाज से आते हैं। वे पटना के बांकीपुर से बीजेपी के विधायक हैं और इससे पूर्व की नीतीश सरकार में भी वे पथ निर्माण मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी उठाते रहे हैं।

Nitin Nabin BJP Working President
Nitin Nabin BJP Working President

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने नितिन नवीन को मिली इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि नितिन नवीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है। साथ ही जनआकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई।

Nitin Nabin BJP Working President
Nitin Nabin BJP Working President
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments