HomeबिहारBihar Tourism E-Bus : नये साल में बिहार एक्सप्लोर करना हुआ आसान,...

Bihar Tourism E-Bus : नये साल में बिहार एक्सप्लोर करना हुआ आसान, पटना से बोधगया-राजगीर समेत इन पर्यटन स्थलों के लिए चलेगी ई-बस, जानिए कब हो रही शुरुआत

Bihar Tourism E-Bus : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी सरकार नये वर्ष में बिहारवासियों को एक बड़ी सौगात देने की योजना बना रही है। इसमें राजधानी पटना से 40 इलेक्ट्रिक बसों (Bihar Tourism E-Bus) को अलग-अलग प्रमुख स्थलों तक चलाने की तैयारी की जा रही है। इसमें कैमूर, बोधगया, राजगीर, कैमूर, सीतामढ़ी, वैशाली समेत अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों के लिए ई-बस सेवा (Bihar Tourism E-Bus) शुरू करने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Bihar Tourism E-Bus : नये साल में बड़ा तोहफा

इस पहल से राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ रही असीम संभावनाओं को नई ताकत मिलेगी। इस योजना की जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में घरेलू और बाहरी पर्यटकों का केंद्र बनता जा रहा है। प्रदेश में बीते 20 सालों में विकसित हुई आधारभूत संरचनाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में बाहर से लोग आ रहे हैं। परिवहन की ऐसी सुगम और सुविधायुक्त सुविधाएं विकसित होने से बिहार में भी अब गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तरप्रदेश समेत दूसरे राज्यों की तरह बड़ी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटकों की आवक बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें : Bihar Gramin Sadak : डिजिटल बिहार की पहल, मोबाइल ऐप से गांवों की सड़कें हो रहीं दुरुस्त, जानिए कैसे

Bihar Tourism E-Bus
Bihar Tourism E-Bus

फरवरी से शुरू होने की संभावना, पटना से खुलेगी 40 इलेक्ट्रिक बसें

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस योजना की शुरुआत होने की संभावना फरवरी 2026 से है। फिलहाल रूट निर्धारण को लेकर पर्यटन विभाग और परिवहन विभाग के बीच निरंतर वार्ता जारी है। इस पर अंतिम निर्णय होने के बाद इनका परिचालन शुरू हो जाएगा।

आम बसों से अधिक होगी सुविधाएं

पर्यटन स्थलों पर चलने वाली ई-बस (Bihar Tourism E-Bus) में हर वर्ग के सैलानियों का ख्याल रखा जायेगा। इनमें आरामदायक सीटों के अलावा टेलीविजन, म्युजिक, मोबाइल चार्जिंग समेत अन्य कई सुविधाएं बहाल की गई हैं।

Bihar Tourism E-Bus
Bihar Tourism E-Bus

बिहार के युवा और ट्रैवलर सुमन कुमार का कहना है कि बिहार में कई प्रमुख स्थल हैं, जिसके बारे में विश्व के लोगों को जानकारी बिल्कुल नहीं है। जैसे- राजगीर का जेठियन पहाड़ी, कैमूर का ललपनिया झील समेत अन्य कई जगह है, जिस जगह पर आप एक अलग दुनिया का अनुभव ले सकते है। इस ई-बस सेवा (Bihar Tourism E-Bus) से अब बिहार समेत पूरे विश्व के लोग बिहार की खूबसूरती को देखने आया करेंगे।

Bihar Tourism E-Bus
Bihar Tourism E-Bus

वहीं, ब्रजेश केवट का कहना है कि ई-बस सेवा हम ट्रैवल ब्लॉगर के लिए भी बहुत लाभदायक साबित होगा। अब बिहार के किसी भी प्रमुख पर्यटनस्थलों पर जाने के लिए अधिक खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments