Homeबिहारपूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा...

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा : बिहार में है निकम्मी सरकार, अमित शाह पर भी बोला हमला


ARA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में निकम्मी सरकार है, जिसने एक भी कल कारखाने नहीं लगवाए। बिहार में बेरोजगारों की भरमार है, भ्रष्टाचार है।

उन्होंने बिहार में क्राइम के ग्राफ में उछाल का जिक्र किया और कहा कि बिहार में लूट की घटनाएं बढ़ी है लिहाजा ये स्पष्ट होता है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर फेल है। बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। वहीं, अमित शाह के बिहार में कैंप करने वाले बयान पर पशुपति कुमार पारस ने कहा कि कितना कैंप करेंगे। जनता मालिक है, जनता सर्वोपरि है। एक कहावत है चौकी पर बैठने वाला चौकीदार, जमीन पर बैठने वाला जमींदार है। उसके एक वोट से देश में प्रजातंत्र, व्यवस्था और मौलिक अधिकार है।

उन्होंने कहा कि राजा, प्रजा, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सबको एक वोट देने का अधिकार है। गृह मंत्री जी को दो वोट देने का अधिकार है क्या? उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि लेकिन इस बार जनता बदलाव की ओर है।

गौरतलब है कि भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड क्षेत्र के भड़सरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बाबू चन्द्रिका सिंह यादव की 30वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल हुए। इस दौरान स्वर्गीय चन्द्रिका सिंह यादव की तस्वीर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments