Homeक्राइमPatna Airport security : पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान मचा हड़कंप,...

Patna Airport security : पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान मचा हड़कंप, अलार्म बजते ही दौड़े सुरक्षाकर्मी, पूरा माजरा जान उड़ जाएंगे होश

PATNA : पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Patna Airport security) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान अचानक से अलार्म बजने लगा। इस दौरान एयरपोर्ट के सारे अधिकारी और सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में आ गये।

दरअसल, सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से 7.62 एमएम पिस्टल का जिंदा कारतूस मिला। सूत्रों के मुताबिक आरोपी दानापुर के सगुना मोड़ का निवासी है। वह स्पाइसजेट की फ्लाइट से पटना से अहमदाबाद जाने वाला था।

ये भी पढ़ें : Anant Singh : अनंत सिंह के खटाल में पहुंचे CM के करीबी मंत्री, बाहुबली ने मजाकिया अंदाज में कही ये बात

Patna Airport security
Patna Airport security

सुरक्षा जांच के दौरान बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदिग्ध वस्तु का अलार्म बजा। CISF जवानों ने बैग की तलाशी ली, जिसमें कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

Patna Airport security
Patna Airport security

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी का कहना है कि उन्हें नहीं पता कारतूस बैग (Patna Airport security) में कैसे आया? फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार कारतूस आया कहां से है?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments