Patna Ke Boring road me firing : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। राजधानी पटना के बेहद पॉश इलाके बोरिंग रोड में ताबड़तोड़ फायरिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बैक-टू-बैक कई राउंड फायरिंग हुई है। इस घटना में एक शख्स को तीन गोलियां लगी हैं, जिसकी हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है।
Patna Ke Boring road me firing : फायरिंग से सहमे स्थानीय लोग
ये घटना राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड चौराहे के पास स्थित पाटलिपुत्र होटल के सामने हुई है। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गये और पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया।

एक्शन में पटना पुलिस
वहीं, फायरिंग का इंफॉर्मेशन मिलते ही पुलिस एक्शन में आयी। बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। थानाध्यक्ष के मुताबिक ये घटना सोमवार की देर रात हुई है। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा करने में जुटी है और साथ ही आसपास के इलाकों में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।


पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात 10 से 15 लोग इकट्ठा हुए थे और तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया और भी गोलीबारी हो गई। पुलिस ने मौके से 7 खोखा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।
