Homeक्राइमPatna road accident : पटना में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक...

Patna road accident : पटना में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रक में घुसी कार, 5 कारोबारियों की मौके पर ही मौत

Patna road accident : बिहार में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है। पटना में भीषण सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। ये घटना पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के सिपारा-पुनपुन रोड पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि मसौढ़ी की तरफ से तेज रफ्तार कार पटना की तरफ जा रही थी लेकिन रफ्तार बेलगाम होने की वजह से कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और आगे जा रही एक ट्रक में सीधे जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं, कार सवार सभी 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। ये सभी कारोबारी बताए जा रहे हैं।

Patna road accident
Patna road accident

फिलहाल सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक कुर्जी के रहने वाले राजेश की भी मौत हो गयी है। वहीं, संजय कुमार सिन्हा, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और सुनील कुमार के रूप में भी शिनाख्त हुी है। ये हादसा बुधवार की रात करीब साढ़े 11 से 12 बजे के बीच हुआ है।

Patna road accident
Patna road accident

इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सारे शव कार में ही बुरी तरह से फंस गये थे। पुलिस और स्थानीय लोग काफी देर तक शव को निकालने की मशक्कत करते दिखे। सभी पांचों शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रक के नीचे दबे हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments