Homeराष्ट्रीयTextile Park : पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, इन 7 राज्यों में...

Textile Park : पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, इन 7 राज्यों में स्थापित होगा टेक्सटाइल पार्क

Textile Park : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के 7 राज्यों को बड़ा तोहफा दिया है। इन 7 प्रदेशों में टेक्सटाइल पार्क (Textile Park) स्थापित किए जाने का एलान किया है। इस टेक्सटाइल पार्क के स्थापित होने के बाद उस प्रदेश की किस्मत चमकेगी। साथ ही बड़ी संख्या में रोजगार को बढ़ावा मिलेगी।

इन राज्यों को मिला बड़ा तोहफा

शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क (Textile Park) उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश में स्थापित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए भी दी है।

ये भी पढ़ें : Rain Alert : इन जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, ओला गिरने की भी संभावना

Textile Park
7 राज्यों में स्थापित होंगे टेक्सटाइल पार्क

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क (Textile Park) 5F (फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फॉरेन) विजन के अनुरुप कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देंगे। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में स्थापित किए जाएंगे।

लाखों नौकरियां होंगी पैदा

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा है कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क (Textile Park) कपड़ा क्षेत्र के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। करोड़ों का निवेश भी लेकर आएगा और लाखों नौकरियां भी पैदा करेगा। यह मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड का एक बेहतरीन उदाहरण होगा।

एक्सपोर्ट मार्केट में आएगा बूम

वहीं, इस पूरे मामले पर कपड़ा मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन के तहत कपड़ा उद्योग में अबतक लगभग 1536 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। गौरतलब है कि इस योजना के तहत अगले 5 सालों में कुल 4445 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये पार्क PPP मॉडल पर विकसित किए जाएंगे।

एक्सपर्ट का मानना है कि सारी बुनियादी सुविधाएं एक जगह होने से टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ी तादाद में रोजगार सृजन होने के साथ एक्सपोर्ट मार्केट में बूम आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments