Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा से भोजपुर के हरिगांव में उत्सव, सर...

पीएम मोदी की मॉरीशस यात्रा से भोजपुर के हरिगांव में उत्सव, सर शिवसागर राम गुलाम के वंशजों को सरकार से है ये बड़ी उम्मीद

आरा : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मॉरीशस पहुंचे हैं, जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसको लेकर मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन चंद्र राम गुलाम के पैतृक गांव हरिगांव में जश्न का माहौल है। इसी गांव के रहने वाले मोहित सिंह को अंग्रेज गिरमिटिया मजदूर बनाकर अपने साथ ले गए थे और उनके पुत्र सर शिवसागर राम गुलाम वहां के राष्ट्रपति बने, जहां उनको मॉरीशस के राष्ट्रपिता की संज्ञा दी गई और उनके पुत्र नवीन चंद्र राम गुलाम अभी मॉरीशस के राष्ट्रपति हैं।

मॉरीशस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद हरि गांव में जश्न का माहौल है और नवीन चंद्र राम गुलाम के परिजन काफी खुश नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी के मॉरीशस दौरे को लेकर हरिगांव का नजारा ही कुछ अलग दिख रहा है। सभी लोग नरेंद्र मोदी के मॉरीशस यात्रा को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

उनका कहना है कि जिस तरह से उनके वंशज ने जाकर मॉरीशस में अपने नाम का परचम लहराया है। उससे उन लोगों को काफी खुशी हो रही है और जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां गये हैं तो वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री राम गुलाम को लेकर हरि गांव पहुंचे ताकि वे लोग उनसे मुलाकात कर सकें। 2008 में नवीन चंद्र राम गुलाम गांव में पहुंचे थे लेकिन उनकी मुलाकात परिजनों से नहीं हो सकी थी। इस बात का मलाल उनके परिजनों को है और वे लोग अब मांग कर रहे हैं कि गांव में शिव सागर राम गुलाम का स्मारक बनाया जाए क्योंकि पांच पीढ़ियों के उनके वंशज वहां जाकर बस गए थे और देश के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री का सफर उन लोगों ने तय किया है।

गांव में स्मारक बनाने को लेकर लोग काफी दिनों से मांग कर रहे हैं और उनकी उम्मीद अब प्रधानमंत्री के मॉरीशस जाने से जग गई है। गांव में उनके परिजनों ने बताया कि उनके परिवार के लोग जब जाकर दूसरे देश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है और लोग नवीन चंद्र राम गुलाम के गांव आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

हरि गांव गांव को वह पहचान अभी तक नहीं मिल पाई है, जिसकी जरूरत उनके परिजनों को है और लोगों को बिहार सरकार समेत केंद्र सरकार से काफी उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments