PM Modi : भाषण देने के लिए उठे गहलोत तो लगने लगे मोदी-मोदी के नारे, PM ने दिया ऐसा रिएक्शन कि जीत लिया दिल

SHARE:

PM Modi

PM Modi : भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने आज राजस्थान को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने बुधवार को 5500 करोड़ रुपये का तोहफा राजस्थानवासियों को दिया। नाथद्वारा में पीएम ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की मौजूदगी में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने एक रिएक्शन से लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

पीएम मोदी ने जीत लिया दिल

दरअसल, इस कार्यक्रम के दौरान जैसे ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) भाषण देने के लिए खड़े हुए, तभी लोगों ने मोदी-मोदी का नारा लगाना शुरू कर दिया। मोदी-मोदी का नारा लगते देख अशोक गहलोत भी थोड़ी देर के लिए असहज हो गये लेकिन पीएम मोदी (PM Modi) को ये बातें पसंद नहीं आयीं और उन्होंने तुरंत खड़े होकर लोगों को इशारा करते हुए शांत रहने को कहा।

ये भी पढ़ें : दबंग विधायक ने बीजेपी नेता को थाने में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, स्थिति तनावपूर्ण, देखें video

PM Modi
PM Modi
PM Modi

राजस्थान को पीएम की बड़ी सौगात

इस वाकये के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना भाषण खत्म किया। नाथद्वारा पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री (PM Modi) का गर्मजोशी से स्वागत किया और एक-दूसरे का हाथ थामकर मुस्कुराते भी नजर आए।

अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 4 NH और 3 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

और पढ़ें