झारखण्ड

Ranchi-Purnia Flight : रांची-पूर्णिया कनेक्टिंग फ्लाइट इस दिन से शुरू, हफ्ते में तीन दिन मिलेगी सुविधा, जानिए पूरी टाइमिंग

Ranchi-Purnia Flight : रांची और पूर्णिया के बीच हवाई कनेक्टिविटी का लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। अब 17 सितंबर से रांची-कोलकाता-पूर्णिया फ्लाइट की शुरुआत हो रही है। यह सुविधा यात्रियों को न सिर्फ समय की बचत कराएगी बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी नया आयाम देगी।

रांची-कोलकाता-पूर्णिया की ये फ्लाइट हफ्ते में दिन दिन चलेगी। ये फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी। एयरलाइंस ने इसकी टाइमिंग भी फिक्स कर दी है। इसकी टाइमिंग इस तरह तय की गई है कि रांची, कोलकाता और पूर्णिया के यात्रियों को सुगम कनेक्टिविटी मिल सके।

Ranchi-Purnia Flight
Ranchi-Purnia Flight

रांची से कोलकाता : विमान सुबह 7:40 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा।
कोलकाता से पूर्णिया : लगभग 3 घंटे 45 मिनट के ठहराव के बाद दोपहर 1:40 बजे फ्लाइट पूर्णिया पहुंचेगी।
पूर्णिया से कोलकाता : वापसी की फ्लाइट पूर्णिया से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी।
कोलकाता से रांची : करीब 5 घंटे 30 मिनट के इंतजार के बाद विमान शाम 8:45 बजे रांची पहुंचेगा।

इस नई रांची-कोलकाता-पूर्णिया फ्लाइट से यात्रियों को सड़क मार्ग की तुलना में कई घंटे का समय बचेगा। अभी तक पूर्णिया से रांची जाने के लिए लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ता था लेकिन अब हवाई कनेक्टिविटी से यह सफर कहीं आसान हो जाएगा।

Ranchi-Purnia Flight
Ranchi-Purnia Flight

इस फ्लाइट सेवा की शुरुआत से न सिर्फ बिजनेस ट्रिप्स आसान होगी बल्कि मेडिकल इमरजेंसी और स्टूडेंट्स के लिए भी यह बड़ा सहारा साबित होगी। सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत छोटे शहरों को जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है और यह नई फ्लाइट उसी कड़ी का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button