HomeमनोरंजनDhurandhar 2 : धुरंधर 2 का आ गया फर्स्ट रिव्यू, रिलीज से...

Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 का आ गया फर्स्ट रिव्यू, रिलीज से पहले ही 60 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ ओपनिंग की उम्मीद

Dhurandhar 2 : फिल्म धुरंधर : The Revenge की रिलीज में अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 का आ गया फर्स्ट रिव्यू

हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है, जिसने चर्चा तेज कर दी है। एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म को 5 स्टार दिए और इसे Baahubali 2: The Conclusion से तुलना कर दी। पोस्ट में लिखा गया कि “धुरंधर द रिवेंज इस दौर की बाहुबली 2 है।” इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

कुछ फैंस जहां फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं, वहीं कई लोग धुरंधर 2 की तुलना बाहुबली 2 से करने से मना भी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो ट्रेलर में दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की कमान हमजा अली मजारी के हाथ में आ जाती है और वह इलाके का बादशाह बन जाता है। हालांकि उसके सामने मेजर इकबाल और असलम चौधरी जैसी बड़ी चुनौतियां खड़ी होती हैं। इन किरदारों के बीच क्या होता है, इसका खुलासा फिल्म रिलीज के बाद होगा।

ये भी पढ़ें : Ranveer Singh : बुरी तरह फंसे एक्टर रणवीर सिंह, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा : ‘कानून से ऊपर नहीं होता सुपरस्टार’

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आसपास ओपनिंग कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments