Reliance Foundation : बिहार-झारखंड के 224 छात्रों ने मारी बाजी, रिलायंस फाउंडेशन ने की यूजी और पीजी के 5100 स्कॉलरशिप की घोषणा

SHARE:

RELIANCE FOUNDATION

Reliance Foundation : रिलायंस फाउंडेशन ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए अपनी प्रतिष्ठित अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रवृत्ति के परिणामों की घोषणा कर दी है। इस साल देशभर से चुने गए 5,100 मेधावी छात्रों में बिहार के 133 और झारखंड के 91 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। ये छात्र देशभर के नामचीन शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत हैं।

Reliance Foundation : बिहार-झारखंड के 224 छात्रों ने मारी बाजी

रिलायंस फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों की मदद करना है। इस साल के लिए चुने गए छात्रों में 5,000 स्नातक छात्र और 100 स्नातकोत्तर छात्र शामिल हैं। इन छात्रों का चयन एक राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। आपको बता दें कि इस साल के चयन के साथ ही रिलायंस फाउंडेशन अब तक कुल 33,471 छात्रवृत्तियां प्रदान कर चुका है। रिलायंस फाउंडेशन की यह योजना न केवल आर्थिक मदद देती है, बल्कि भविष्य की नींव भी तैयार करती है।

ये भी पढ़ें : Campa sure : ‘कैंपा-श्योर’ पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन

RELIANCE FOUNDATION
RELIANCE FOUNDATION

स्नातक छात्र: ₹2 लाख तक का अनुदान।

स्नातकोत्तर छात्र: ₹6 लाख तक का अनुदान।

अन्य लाभ: मेंटरशिप, लीडरशिप डेवलपमेंट और ग्लोबल एलुमनाई नेटवर्क तक पहुंच।

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती नीता अंबानी ने 2022 में धीरूभाई अंबानी के विजन से प्रेरित होकर 10 वर्षों में 50,000 छात्रवृत्तियां देने का संकल्प लिया था। इस साल के 83% छात्र उन परिवारों से आते हैं जिनकी वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम है। इसमें महिलाओं और दिव्यांग छात्रों को भी प्रमुखता दी गई है। शिक्षा के क्षेत्र में सपनों को नई उड़ान देने वाली रिलायंस फाउंडेशन की यह कोशिश साल दर साल बड़ा अवसर बनकर सामने आ रही है।

और पढ़ें