Homeक्राइमRitlal Yadav : बाहुबली विधायक रीतलाल यादव बेऊर जेल से यहां शिफ्ट,...

Ritlal Yadav : बाहुबली विधायक रीतलाल यादव बेऊर जेल से यहां शिफ्ट, जेल प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

पटना : रंगदारी मामले में जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) को पटना के बेऊर जेल से हटाकर भागलपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। यह कदम जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और जेल के अंदर संभावित आपराधिक नेटवर्क पर नियंत्रण के लिए उठाया है।

रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का गंभीर आरोप है। इस संबंध में खगौल थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल 2025 को दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Ritlal Yadav
Ritlal Yadav

पटना पुलिस ने 11 अप्रैल को रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) के 11 ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध सामग्री बरामद की थी। इनमें 10.5 लाख रुपये नकद, 77 लाख के ब्लैंक चेक, 4 पेन ड्राइव और कई जमीन से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं।

Ritlal Yadav
Ritlal Yadav

सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन को आशंका थी कि रीतलाल यादव (Ritlal Yadav) जेल में रहकर भी अपने आपराधिक नेटवर्क को संचालित कर सकते हैं। पहले भी उन पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। ऐसे में प्रशासन ने उन्हें भागलपुर जेल स्थानांतरित कर दिया है ताकि जांच प्रभावित न हो और जेल की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments