The Kerala Story : ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन की मांग पर भड़कीं शबाना आजमी, दिया ये रिएक्शन

SHARE:

The Kerala Story

The Kerala Story : द केरल स्टोरी (The Kerala Story) फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म पर बैन लगाने की मांग के बीच फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने बड़ा बयान दिया है, जो इस वक्त काफी चर्चा में है।

शबाना आजमी का मुंहतोड़ जवाब

द केरल स्टोरी (The Kerala Story) को लेकर पूरा सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। हालांकि इस बीच शबाना आजमी ने ट्वीट किया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शबाना आजमी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि द केरल स्टोरी को बैन करने की मांग करने वाले लाल सिंह चड्ढा को बैन करने की मांग करने वालों जितने ही गलत हैं। एक बार फिल्म सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से पास कर गई तो एक्स्ट्रा कॉन्स्टिट्यूशनल अथॉरिटी बनने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें : Big Accident : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

The Kerala Story

लगातार बढ़ रहा है विवाद

गौरतलब है कि इस फिल्म (The Kerala Story) को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रही है। फिल्म के टीजर में ही दावा किया गया था कि केरल से करीब 32 हजार लड़कियां गायब होकर ISIS में भर्ती हो गईं, जिसका काफी विरोध हुआ। विरोध के बाद ही ट्रेलर से संख्या हटा दी गई। फिल्म में ये दिखाया गया है कि कैसे लड़कियों का ब्रेनवॉश करके उनका धर्म परिवर्तन कराया गया।

The Kerala Story
The Kerala Story

कोर्ट ने किया खारिज

फिलहाल द केरल स्टोरी (The Kerala Story) फिल्म को बैन करने की लगातार बैन करने की मांग की जा रही है। केरल हाईकोर्ट में भी इस सिलसिले में याचिका दी गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

और पढ़ें