एक्टर शरमन जोशी ने किया लिंग्याज़ विद्यापीठ में ‘जेस्ट हंगामा 2025’ का उद्घाटन

SHARE:

sharman joshi

फरीदाबाद : लिंग्याज़ विद्यापीठ, फरीदाबाद में जेस्ट हंगामा 2025 का शुक्रवार को शुभारम्भ हुआ. दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शरमन जोशी ने किया. कार्यक्रम का शुभारम्भ लिंग्याज़ विद्यापीठ के चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे, लिंग्याज़ ग्रुप की सेक्रेटरी सुनीता गड्डे, वाइस चांसलर डॉ. पीके गुप्ता, पेट्रन डॉ. एमके सोनी, प्रो. वाइस चांसलर एडमिन मेजर जनरल डॉ योगेश चौधरी, प्रो. वाइस चांसलर रिसर्च प्रो. डॉ. आर चिन्नयन, डायरेक्टर भाविक कुचिपुड़ी, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रेम कुमार सालवान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

अपने स्वागत भाषण में वीसी डॉ. पी.के. गुप्ता ने महोत्सव में आए सभी अतिथियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों का स्वागत किया. उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का स्वागत करते हुए भारतीय सिनेमा में उनके अप्रतिम योगदान की सराहना की. उन्होंने शरमन जोशी के चुनौतीपूर्ण अभिनयों के सन्दर्भ में बताते हुए कहा कि उनकी एक्टिंग ने एक अलग ही मिसाल कायम की है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता.

sharman joshi
sharman joshi

तत्पश्चात चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शरमन जोशी का जोरदार स्वागत किया. अभिनेता शरमन जोशी ने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के चांसलर पिच्चेश्वर गड्डे का आभार जताते हुए कहा कि लिंग्याज़ विद्यापीठ, फरीदाबाद के इस परिसर ने मेरा मन मोह लिया. उन्होंने कहा कि यहां के संस्कार विद्यार्थियो के पूर्ण विकास में सहायक होंगे. इस दौरान उन्होंने अपनी कई फिल्मों के डायलॉग बोले व कुछ गाने भी गुनगुनाए. कार्यक्रम के दौरान आगामी फिल्म ‘शेल्टर होम’ का ट्रेलर भी दिखाया गया.

sharman joshi
sharman joshi

इस अवसर पर कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें लिंग्याज़ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी सामूहिक नृत्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुति से विभोर हो शरमन जोशी ने भी उनकी हौसला अफजाई के लिए स्टेज पर पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ डांस भी किया.

दो दिवसीय जेस्ट हंगामा में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न विश्वविद्यालयों ने अलग – अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया. कार्यक्रम के पहले दिन द ग्रेट लिटरेरी हिस्ट, वर्ड एसोसिएशन नॉकआउट, पिक योर वर्ड्स, माइंडफ्लिक : गेस द सीन, क्रैक द रिडल, स्टेज प्ले, हिंदी डुएट, मोनोलोग, ग्रुप सिंगिंग, बैटल ऑफ़ बैंड, सोलो सिंगिंग, नुक्कड़ नाटक, टैलेंट हंट, टग ऑफ़ वॉर, ट्रस्ट द ट्रिप, कप पिरामिड नाकआउट, वॉल ऑफ़ इमेजिनेशन, गेस माय गॉसिप जैसे कार्यकर्मों की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम का समापन फैशन शो के साथ हुआ.

sharman joshi
sharman joshi

जेस्ट हंगामा के दूसरे दिन शनिवार को विविध विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के लिए ड्युट डांस, सोलो डांस, ग्रुप फोक डांस, टीजर हंट, बैलून सर्वाइवल, परफेक्ट पेअर, कॉइन बैलेंस चैलेंज, कप रश, आर्म रेसलिंग, टीचर टैलेंट का भी आयोजन होगा. कार्यक्रम का समापन स्टार नाइट के साथ होगा. स्टार नाइट में बॉलीवुड सिंगर असीस कौर परफॉर्म करेंगी.

और पढ़ें