राष्ट्रीय

White Swan Tu-160 Bomber : राफेल से भी खतरनाक सबसे तेज और बड़ा बॉम्बर मिलेगा भारत को?, मारक क्षमता जान उड़ जाएंगे होश

White Swan Tu-160 Bomber : भारत की रक्षा ताकत और मजबूत होने वाली है। जी हां, रूस ने भारत को अपना सबसे ताकतवर सुपरसोनिक बॉम्बर Tu-160M White Swan देने की पेशकश की है। यह दुनिया का सबसे तेज और सबसे बड़ा बॉम्बर (White Swan Tu-160 Bomber) है, जो बिना रुके करीब 12,000 किलोमीटर तक उड़ सकता है। इसे ‘व्हाइट स्वान’ के नाम से जाना जाता है। यह 40,000 किलो तक हथियार लेकर किसी भी दुश्मन के ठिकाने को तबाह कर सकता है।

इस बॉम्बर (White Swan Tu-160 Bomber) की स्पीड मैक 2 यानी लगभग 2200 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 12 लंबी दूरी की क्रूज या न्यूक्लियर मिसाइलें लग सकती हैं और इसे भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से भी लैस किया जा सकता है। इसकी पहुंच इतनी लंबी है कि पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीन के अंदरूनी हिस्से तक आसानी से हमला किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : : AI की दुनिया में बड़ा धमाका, ChatGPT का आ गया नया अवतार, कीमत और फीचर्स जान चौंक जाएंगे आप

White Swan Tu-160 Bomber
White Swan Tu-160 Bomber

स्पीड : मैक 2 यानी करीब 2200 किमी/घंटा
हथियार क्षमता : 40,000 किलो तक बम और मिसाइलें
एक बार में 12 क्रूज या न्यूक्लियर मिसाइल ले जा सकता है।
इसमें भारत की BrahMos मिसाइल भी लग सकती है।
चीन और पाकिस्तान का हर कोना इसकी जद में।

अगर इसकी तुलना भारत के राफेल फाइटर जेट से करें तो फर्क साफ दिखाई देता है। राफेल की रेंज सिर्फ 3700 किलोमीटर है जबकि Tu-160M की रेंज 12,000 किलोमीटर है। कीमत के मामले में भी यह भारत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। राफेल की कीमत जहां 200 से 300 मिलियन डॉलर तक है, वहीं Tu-160M की अनुमानित कीमत करीब 163 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1400 करोड़ रुपये है। यानी दो राफेल के दाम में भारत दो Tu-160 बॉम्बर हासिल कर सकता है।

भारत के लिए यह बॉम्बर (White Swan Tu-160 Bomber) इसलिए भी अहम है क्योंकि यह न्यूक्लियर ट्रायड के हवाई हिस्से को और मजबूत कर देगा। चीन के H-6K बॉम्बर और पाकिस्तान की मिसाइल क्षमता के बीच यह विमान भारत को बड़ी रणनीतिक बढ़त देगा। इतना ही नहीं, यह न केवल न्यूक्लियर और पारंपरिक हमलों के लिए बल्कि समुद्री निगरानी और लंबी दूरी की टोही मिशनों के लिए भी बेहद कारगर साबित हो सकता है।

White Swan Tu-160 Bomber
White Swan Tu-160 Bomber

रूस का यह ‘व्हाइट स्वान’ (White Swan Tu-160 Bomber) भारत की रक्षा रणनीति में गेमचेंजर साबित हो सकता है और आने वाले समय में पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए यह बड़ा खतरा बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button