Tejashwi Yadav : बिहार में एनडीए की आंधी में तेजस्वी यादव की लालटेन नहीं जल पायी है। वहीं, महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव भी राघोपुर में पिछड़ते हुए दिख रहे हैं लिहाजा उनपर दोहरी मार पड़ती दिख रही है।
Tejashwi Yadav : राघोपुर में तेजस्वी की हालत खस्ता
राघोपुर में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 16वें राउंड में 9912 वोट से बीजेपी के सतीश कुमार से पीछे चल रहे हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर जनसुराज पार्टी के चंचल कुमार हैं, जिन्होंने अबतक मात्र 1264 वोट हासिल किए हैं। चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी बलिराम सिंह हैं, जिन्हें मात्र 1013 वोट अबतक प्राप्त हुए हैं।

महुआ में तेजप्रताप की हालत खस्ता
वहीं, महुआ में तेजप्रताप यादव की भी हालत खस्त है। उनकी करारी हार दिख रही है। वहां, तेजप्रताप अभी 26 हजार 41 मतों से पीछे चल रहे हैं। वे तीसरे नंबर पर हैं। महुआ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अबतक 38 हजार 102 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आरजेडी के मुकेश कुमार रौशन हैं, जिन्हें अबतक 21 हजार 41 मत मिले हैं।

