Transfer in Bihar : बिहार में एकबार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
Transfer in Bihar नीचे देखें लिस्ट
जारी अधिसूचना के मुताबिक पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर बम्हारा को राजस्व पर्षद के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह अगले आदेश तक मुख्य जांच आयुक्त सह महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।
ये भी पढ़ें : Mukesh Sahni : चुनाव से पहले मुकेश सहनी के साथ फिर हो गया ‘खेला’

वहीं, डॉक्टर आशिमा जैन को राजस्व पर्षद का अपर सदस्य बनाया गया है। आशिमा जैन जांच आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग पटना के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 2010 बैच की रचना पाटिल को स्थानांतरित कर वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है।
2018 बैच के आईएएस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वह पहले भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे। ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष सचिव उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक बनाया गया है।
पदस्थापन के प्रतीक्षा में रहे संजय कुमार को अपर महानिदेशक बिपार्ड के पद पर पदस्थापित किया गया है। संजय कुमार अगले आदेश तक सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। 2012 बैच के अरविंद कुमार वर्मा को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में विशेष सचिव के पद पर स्थापित किया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे 2013 बैच के सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
2013 बैच के महावीर प्रसाद शर्मा जो पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, उन्हें अगले आदेश तक अपर सचिव वित्त विभाग पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। 2014 बैच के यशपाल मीणा को निदेशक हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय पटना के अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है। 2012 बैच के कृष्ण कुमार को निदेशक संग्रहालय कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।



