Homeझारखण्डWeather alert : मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का जारी...

Weather alert : मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश का जारी किया अलर्ट, हो जाएं सावधान, गरज के साथ होगी झमाझम बरसात

Weather alert : गर्मी बढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज एकबार फिर बदलने लगा है। धीरे-धीरे गर्मी ने अब असर भी दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश का भी अलर्ट जारी कर दिया है।

Weather alert : यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो झारखण्ड में आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। 6 मार्च यानी शुक्रवार की दोपहर के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। इसके बाद 7 मार्च को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : छात्रा को गोद में उठा हेडमास्टर की शर्मनाक हरकत, अश्लील गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन

Weather alert
Weather alert

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश हो सकती है। वहीं, 8 मार्च को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी मौसम बदल सकता है और मेघ-गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में हल्की इजाफा होगा लेकिन बादल और संभावित बारिश से कुछ इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकेगी।

Weather alert
Weather alert

गौरतलब है कि इन दिनों रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री, डालटनगंज में 35.2 डिग्री और बोकारो में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पूरे राज्य में सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments