Bigg Boss 19 winner : विकिपीडिया ने घोषित किया बिग बॉस 19 का विनर, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप, जानिए कितनी मिलेगी प्राइज मनी

SHARE:

Bigg Boss 19 winner

Bigg Boss 19 Winner : बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और कुछ घंटों के इंतजार के बाद विनर की भी घोषणा कर दी जाएगी। रविवार यानी 7 दिसंबर की रात बिग बॉस 19 के विजेता का एलान कर दिया जाएगा। विजेता के एलान से पहले कयासों का बाजार भी गर्म है। इस बीच विकिपीडिया ने विनर की घोषणा कर दी है।

Bigg Boss 19 winner : विकिपीडिया ने इन्हें बनाया विजेता

विकिपीडिया ने ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना को विजेता घोषित किया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक स्क्रीन शॉट वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रैंड फिनाले से पहले ही विजेता का नाम सामने आ गया है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है, ये अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये भी पढ़ें : तमन्ना भाटिया का नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे आपके होश, करोड़ों का घर..लग्जरी कारें, जीती हैं रॉयल लाइफ

Bigg Boss 19 winner
Bigg Boss 19 winner

इन दो में है सबसे टफ मुकाबला

गौरतलब है कि क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर के बाहर होने के बाद इस शो में अब सिर्फ 5 प्रतिभागी शेष बचे हैं। उनमें गौरव खन्ना, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहान भट्ट और प्रणित मोरे शामिल हैं। कहा जा रहा है कि गौरव खन्ना के साथ फरहान भट्ट मजबूत प्रतिभागी हैं। इन दोनों में से कोई भी विजेता बन सकता है।

Bigg Boss 19 winner
Bigg Boss 19 winner

विजेता को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

वहीं, बिग बॉस 19 के विनर को मिलने वाली प्राइज मनी की बात करें तो इसकी अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन पिछले सीजन को देखते हुए विजेता को 50 से 55 लाख रुपये की प्राइज मनी मिल सकती है। हालांकि, इसकी घोषणा आज रात 9 बजे शो के होस्ट सलमान खान ही कर सकते हैं।

Bigg Boss 19 winner
Bigg Boss 19 winner
और पढ़ें