HomeबिहारRJD प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम सबसे आगे, जगदानंद...

RJD प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम सबसे आगे, जगदानंद सिंह के बाद सौंपी जाएगी कमान!

PATNA : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद से जगदानंद सिंह के इस्तीफे की पेशकश के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल की अं’दरू’नी क’लह अब खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक जगदानंद सिंह के इस्तीफे की पेशकश के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के कई नेताओं के नामों की चर्चा भी शुरू हो गई है।

अध्यक्ष पद की रेस में ये नाम

सूत्रों के मुताबिक आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अब तीन नामों की चर्चा जोरशोर से होने लगी है। प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही श्याम रजक और उदय नारायण चौधरी भी रेस में बने हुए हैं।

लालू प्रसाद ले सकते हैं बड़ा फैसला

गौरतलब है कि दिल्ली में आरजेडी का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। उसके बाद लालू प्रसाद यादव बिहार प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नया फैसला कर सकते हैं।

बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से त्याग-पत्र देने के बाद से जगदानंद सिंह पार्टी और सरकार दोनों से नाराज चल रहे थे। उनके इस्तीफे की खबरें पहले ही सामने आ चुकी थी। पुत्र सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह ने इसका इशारा भी दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था की लंबी लड़ाई लड़ने के लिए त्याग करना पड़ता है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments