Bihar Transfer Posting : बिहार में फिर चला ‘तबादला एक्सप्रेस’, 15 प्रशासनिक अफसरों का ट्रांसफर, किशनगंज से पटना तक बदले गए अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट

SHARE:

Bihar Transfer Posting
Bihar Transfer Posting : बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौर जारी है। बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अफसरों का एकबार फिर तबादला  (Bihar Transfer Posting) किया गया है औ नई जगहों पर तैनाती की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। सभी अफसरों को नये पदों पर जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

बिहार में फिर चला तबादला एक्सप्रेस

जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक सुधीर कुमार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार, पटना का निदेशक बनाया गया है। उनके पास बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। इसके साथ ही विद्यानाथ पासवान को किशनगंज में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें : बिहार में 15 अधिकारियों पर चला CM सम्राट चौधरी का हंटर, एक झटके में किया सस्पेंड, यहां देखें नाम और पद के साथ पूरी लिस्ट

Bihar Transfer Posting : किशनगंज से पटना तक बदले गए अधिकारी

इसके साथ ही रोशन राज को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें किशनगंज में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। निखिल कुमार को पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज और विनय प्रताप को सीतामढ़ी के पुपरी में इसी पद पर तैनात किया गया है। मंकेश्वर कुमार को मुजफ्फरपुर पश्चिम, राजन कुमार को नालंदा के बिहारशरीफ और रवि कुमार को नवादा सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

Bihar Transfer Posting Officers
Bihar Transfer Posting

ये भी पढ़ें : बिहार में 34 IAS अधिकारियों का प्रमोशन, अधिसूचना जारी, यहां देखें सभी अफसरों की पूरी लिस्ट

जारी अधिसूचना के मुताबिक संजू कुमार सौरभ को बेगूसराय के बखरी में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं, सोनाली को भागलपुर के कहलगांव में इसी पद पर तैनात किया गया है। ऐश्वर्य कश्यप को बेगूसराय जिले के बखरी में अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। इससे पूर्व वे पटना स्थित खान एवं भूतत्व विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। राजन कुमार को पटना स्थित खेल विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी से स्थानांतरित करते हुए नालंदा के बिहारशरीफ में भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 32 एजेंडों पर लगी मुहर, लड़कियों के लिए स्टार्टअप चैलेंज योजना को मंजूरी, 10 लाख कर्मियों का बढ़ा डीए

Bihar Transfer Posting
Bihar Transfer Posting

श्रीप्रकाश को निर्वाचन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव का अतिरिक्त दायित्व भी नहीं सौंपा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, तबादले के दायरे में आए सभी अधिकारियों को बिना परागमन अवधि का लाभ लिए तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। इसकी सूचना सामान्य प्रशासन विभाग को भी उपलब्ध करानी अनिवार्य होगी।

वहीं, जिन अधिकारियों को फिलहाल नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देना होगा। ऐसे अधिकारियों को अगली तैनाती का आदेश जारी होने तक विभाग में ही प्रतीक्षा करनी होगी।

और पढ़ें