18 Dead in Bus Accident : नदी में गिरी बस, 18 यात्रियों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

SHARE:

18 Dead in Bus Accident

18 Dead in Bus Accident : सोमवार की अहले सुबह एक यात्री बस नदी में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 18 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

18 Dead in Bus Accident : हादसे में 18 की मौत

ये भीषण हादसा नेपाल के धाडिंग जिले में गुजरी के पास हुई है, जहां एक यात्री बस त्रिशूली नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे के बारे में प्रशासनिक अधिकारी का कहना है कि ये हादसा तब हुआ, जब पोखरा से काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में जा गिरी। ये हादसा रात डेढ़ बजे के करीब हुआ है। फिलहाल मौके से 17 शव बरामद किए गये हैं और 28 मुसाफिरों को बचा लिया गया है। इस हादसे में जख्मी लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें : Pregnant job scam : ‘प्रेग्नेंट करो और 13 लाख रुपये पाओ’, पूरा मामला जान ठनक जाएगा आपका माथा

18 Dead in Bus Accident
18 Dead in Bus Accident

राहत और बचाव कार्य जारी

नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मृतकों में एक विदेशी नागरिक भी शामिल है, जो न्यूजीलैंड का रहने वाला है। वहीं, घायलों में एक जापान का यात्री और एक डच नागरिक भी शामिल है।

18 Dead in Bus Accident
18 Dead in Bus Accident