Homeबिहार36 IAS Officer Transfer : बिहार में 36 IAS अधिकारियों का तबादला,...

36 IAS Officer Transfer : बिहार में 36 IAS अधिकारियों का तबादला, अनिल कुमार बने IPRD के नये निदेशक, यहां देखें पूरी लिस्ट

36 IAS Officer Transfer : बिहार में एकबार फिर बड़े पैमाने पर 36 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। बड़ी बात ये है कि योगदान की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का निदेशक बनाया गया है।

36 IAS Officer Transfer : बड़े पैमाने पर तबादला

साथ ही बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक मयंक बरवड़े को योजना विकास विभाग का सचिव बनाया गया है। इन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है। बिहार पथ विकास निकम के एमडी शीर्षत कपिल अशोक को फल एवं सब्जी विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार से इन्हें मुक्त किया गया है। नीचे देखें पूरी लिस्ट : 

ये भी पढ़ें : Transfer-posting : बिहार में फिर ट्रांसफर-पोस्टिंग, बदले गये सारण-दरभंगा और भागलपुर के आयुक्त, तीन नये विभागों में सचिव की तैनाती

योगदान की प्रतीक्षा में रहे धर्मेंद्र कुमार सामाजिक सुरक्षा निदेशक, सामान्य प्रशासन के अपर सचिव उपेन्द्र प्रसाद, श्रम संसाधन के अपर सचिव, समाज कल्याण के अपर सचिव नवीन कुमार सिंह पंचायतीराज निदेशक बनाए गये हैं।

ये भी पढ़ें : IAS Transfer-Posting : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गये 13 जिलों के डीएम, यहां देखें पूरी लिस्ट

विक्रम वीरकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक बने

मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त विक्रम वीरकर को प्राथमिक शिक्षा निदेशक, नवादा की उपविकास आयुक्त प्रियंका रानी को एससी एवं एसटी कल्याण निदेशक बनाया गया है। गयाजी के नगर आयुक्त कुमार अनुराग बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बने हैं। वह भवन निर्माण के संयुक्त सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer
36 IAS Officer Transfer

आरिफ अहसन को राज्य परिवहन आयुक्त, डॉ. विद्यानंद सिंह को हस्तकरघा निदेशक, सुनील कुमार-1 को नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक, आदित्य राज को पंचायती राज का अपर सचिव, नीलिमा साहू को नवादा के विकास आयुक्त बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments