Homeराष्ट्रीयJIO 5G : 5जी की दौड़ में जियो सबसे आगे, जोड़े 23...

JIO 5G : 5जी की दौड़ में जियो सबसे आगे, जोड़े 23 करोड़ ग्राहक, होम इंटरनेट में भी सबसे तेज़ बढ़त

JIO 5G : जियो देश में 5G टेक्नोलॉजी का सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है। CLSA की नई रिपोर्ट बताती है कि अब तक 23 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जियो के 5G नेटवर्क से जुड़ चुके हैं, कोई भी भारतीय ऑपरेटर इतनी बड़ी तादाद में 5जी यूजर नहीं जोड़ सका है।

JIO 5G : 5जी की दौड़ में जियो सबसे आगे

रिपोर्ट के मुताबिक जियो का 5G स्टैंड-अलोन नेटवर्क पूरे देश में सबसे बड़ा और तकनीकी रूप से सबसे बेहतर है, और इसी नेटवर्क के दम पर जियो को 5G की दौड़ में सबसे आगे खड़ा दिखाई दे रहा है। कंपनी के कुल 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों में से करीब आधे अब 5G सर्विस पर शिफ्ट हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें : Nadella-Adani Meeting : माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से मिले गौतम अदाणी, हुई खास बात, जानिए क्यों आईटी कंपनियां भारत पर लगा रही हैं दांव?

JIO 5G
JIO 5G

रिपोर्ट के मुताबिक जियो और एयरटेल मिलकर देश में 40 करोड़ से अधिक 5G उपयोगकर्ता जोड़ चुके हैं, और भारत के मोबाइल डेटा बाजार में इन दोनों कंपनियों की सम्मिलित राजस्व हिस्सेदारी 81% तक पहुंच गई है। 5G शुरू होने के बाद से बाजार की अधिकतर वृद्धि इन्हीं दो कंपनियों के हिस्से में आई है।

इसमें से भी जियो ने 5जी के क्षेत्र में लीडर की भूमिका निभाई है। रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 5G स्मार्टफोन की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ी है। यह अब 91% का आंकड़ा छू चुकी है। 5जी के तेज़ नेटवर्क विस्तार को इसने और मजबूती दी है।

ये भी पढ़ें : Gautam Adani : धनबाद में बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, गौतम अदाणी का बड़ा एलान, कहा : झारखण्ड में बड़ा अवसर

JIO 5G
JIO 5G

जियो केवल मोबाइल 5G में ही नहीं, बल्कि घरों में इंटरनेट पहुंचाने की श्रेणी में भी सबसे आगे निकल गया है। कंपनी के पास 2.3 करोड़ होम ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं, और इनमें से 95 लाख घर अब जियो के 5G FWA (Fixed Wireless Access) यानी जियोएयरफाइबर पर चल रहे हैं।

JIO 5G
JIO 5G

कंपनी का लक्ष्य जियोफाइबर व जियोएयरफाइबर से 10 करोड़ ग्राहकों को जोड़ने का है। जियो का 5G FWA देश में होम इंटरनेट की तस्वीर तेजी से बदल रहा है और नए उपयोगकर्ताओं को जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम बन रहा है। भारत के लगभग 30 करोड़ घरों में से वायर्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन केवल 4.5 करोड़ घरों तक ही पहुंचा है। ऐसे में इस सेगमेंट में वृद्धि की बहुत बड़ी गुंजाइश है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments