Weather Alert : बिहार के इन 5 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, 13 जिलों में छाए रहेंगे बादल

SHARE:

Bihar Weather today

Weather Alert : बिहार में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का अब भी असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, धीरे-धीरे से तूफान का असर कम होता जा रहा है लेकिन असर अब भी बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट (Weather Alert) भी जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज बिहार के कई जिलों में बारिश होगी लेकिन सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 13 जिलों में बादल छाए रहेंगे। आज सुबह राजधानी पटना, नालंदा, जहानाबाद में बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान दाना का असर दिवाली यानी 31 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : बिहार-झारखंड को Reliance Jio का त्योहारी तोहफा, 4G नेटवर्क में जोड़ा 5 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम

WEATHER ALERT
WEATHER ALERT

गौरतलब है कि बिहार में बारिश की वजह से हल्की ठंड बढ़ गयी है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के वक्त सिहरन होने लगी है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही बनी रही। अगले एक-दो दिन तक हल्की फुहार की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Bihar Police महकमे में बड़ा फेरबदल, जीएस गंगवार बने DG सिविल डिफेंस, इन 5 ट्रेनी IPS अधिकारियों की भी हुई पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

WEATHER ALERT
WEATHER ALERT

मौसम विज्ञान केंद्र (Weather Alert) पटना के अनुसार शनिवार को आठ जिलों को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरब की ओर हवा चलने की भी संभावना है।

और पढ़ें