Weather Alert : बिहार के 20 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

SHARE:

Aaj ka Mausam

Weather Alert : बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो आज बिहार के 20 जिलों में बारिश होने की संभावना है लिहाजा बदलते मौसम को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी पटना के साथ-साथ गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिले में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें : Pappu Yadav का प्रशांत किशोर पर तीखा वार, बहुरुपिया दिया करार, कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर समर्थक हो जाएंगे आगबबूला

 Weather Alert
Weather Alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान बिहार के 20 जिलों में बादल छाए रहेंगे। हल्की से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान पुरवा हवा चलेगी, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना नहीं है। दीपावली के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

WEATHER ALERT
WEATHER ALERT

मौसम विभाग की माने तो ओडिशा में अब भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से बिहार में पुरवा हवा बह रही है। इससे 2 से 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।

और पढ़ें