IAS Transfer in Bihar : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि दो IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
2 IAS अधिकारियों का तबादला
जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 2010 बैच के IAS अधिकारी कंवल तनुज और रचना पाटिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय का सचिव बनाया गया है जबकि कंवल तनुज को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है।
रचना पाटिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2010 बैच की IAS अधिकारी रचना पाटिल को सचिव (व्यय), वित्त विभाग के पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक राज्यपाल के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। अब वह राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना में सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगी।

IAS Transfer in Bihar
वहीं, 2010 बैच के IAS अधिकारी कंवल तनुज को सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनकी नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

IAS Transfer in Bihar : अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा
बड़ी बात ये है कि IAS अधिकारी कंवल तनुज को नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद योजना एवं विकास विभाग से पूरी तरह मुक्त नहीं किया गया है। वह अगले आदेश तक सचिव, योजना एवं विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे।





