Chhath Puja Special Train 2026 : छठ में घर लौटने की टेंशन खत्म!, राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली के बीच चलेगी AC पूजा स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

SHARE:

Chhath Puja Special Train 2026

Chhath Puja Special Train 2026 : लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर घर लौटने वाले परदेसियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है और एक जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये पूर्णत: एसी ट्रेन राजेन्द्र नगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी। यह ट्रेन 11 नवंबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे की तरफ से किए गये इस ऐलान में ये बताया गया है कि इस ट्रेन का ठहराव पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू और प्रयागराज समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। ऐसे में दिल्ली से बिहार आने और वापस लौटने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने दी है। छठ पर्व पर मुसाफिरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली के मध्य एक जोड़ी पूर्णतः एसी पूजा स्पेशल ट्रेन 02309/02310 का परिचालन किया जाएगा।

Chhath Puja Special Train 2026
Chhath Puja Special Train 2026

Chhath Puja Special Train 2026 की टाइमिंग और रूट

अगर इस ट्रेन की टाइमिंग की बात करें तो गाड़ी संख्या 02309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल 11 नवंबर से 20 नवंबर, 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को राजेन्द्र नगर से 20.10 बजे खुलकर 20.23 बजे पटना, 20.45 बजे दानापुर, 21.15 बजे आरा, 22.00 बजे बक्सर, 23.30 बजे डीडीयू, अगले 03.45 बजे प्रयागराज, 06.45 बजे गोविंदपुरी (कानपुर) रुकते हुए 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

ये भी पढ़ें : बिहार में 2 IAS अधिकारियों का तबादला, दी गई बड़ी जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी

Chhath Puja Special Train 2026
Chhath Puja Special Train 2026

वहीं, वापसी के दौरान गाड़ी संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेन्द्रनगर एसी पूजा स्पेशल 12 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को नई दिल्ली 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 01.55 बजे गोविंदपुरी, 05.00 बजे प्रयागराज, 10.10 बजे डीडीयू, 11.48 बजे बक्सर, 12.33 बजे आरा, 13.05 बजे दानापुर एवं 13.23 बजे पटना रुकते हुए 14.00 बजे राजेन्द्रनगर पहुंचेगी।

और पढ़ें