Weather Alert : बिहार में इस दिन गरज-तड़क के साथ इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, हो जाएं सावधान

SHARE:

WEATHER ALERT

Weather Alert : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। प्रदेश में ठंड लगभग समाप्त हो चुकी है और अब हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे फिर से ठंडक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 फरवरी को बिहार के कई हिस्सों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है। राज्य के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और पूर्वी बिहार के कुछ अन्य जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

WEATHER ALERT
WEATHER ALERT

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन बारिश होने के बाद राज्यवासियों को थोड़ी बहुत ठंड का अहसास होगा और फिर मौसम खुशनुमा हो जाएगा।

WEATHER ALERT
WEATHER ALERT

विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हो रहा है। ऐसे में बारिश के दौरान ठंडक बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर उन जिलों में जहां गरज-तड़क के साथ बारिश की संभावना है।

WEATHER ALERT
WEATHER ALERT
और पढ़ें