Homeबिहारआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पहुंचे पटना, राजद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पहुंचे पटना, राजद कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

PATNA : बिहार के सियासी गलियारे से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD Supremo Lalu Prasad) मंगलवार की शाम नई दिल्ली से पटना पहुंच गये हैं। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर आरजेडी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

पटना पहुंचे लालू प्रसाद

पटना हवाई अड्डे से बाहर उन्हें व्हील चेयर पर लाया गया और फिर उन्हें कार में बैठाया गया। इस दौरान उनके साथ बेटी मीसा भारती, तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। पटना पहुंचने के बाद लालू प्रसाद ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

पटना पहुंचे लालू प्रसाद

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल

विदित है कि आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में 10 फरवरी को होनी है। इस मीटिंग में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। उसके बाद रांची में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन भी है। पटना में आयोजित होने वाली बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा।

पटना में आयोजित कार्यक्रम के बाद वे रांची जाएंगे, जहां 15 फरवरी को सीबीआई कोर्ट में सशरीर उपस्थित होना है। चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत 15 फरवरी को रांची में सजा सुनाने जा रही है। डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी का ये पूरा मामला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments