मौसम विभाग का अलर्ट, इन इलाकों में होगी बारिश, ठनका गिरने की भी आशंका

SHARE:

RAIN ALERT again

रांची : राजधानी रांची समेत झारखण्ड के कई जिलों में एकबार फिर मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और उससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 9 फरवरी को झारखण्ड के उत्तर और मध्यवर्ती इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, 10 फरवरी को उत्तरी, मध्य और दक्षिणी-पूर्वी भागों में बारिश के आसार है। इन इलाकों में ठनका गिरने की भी आशंका जतायी जा रही है।

इस दिन से मौसम होगा साफ

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 8 फरवरी की रात से ही बादल छाने लगेंगे। हालांकि 11 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। सुबह में कोहरा और धुंध छाने की संभावना रहेगी।

विदित है कि झारखण्ड की राजधानी रांची सहित पूरे झारखण्ड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पिछले दो दिनों के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक कमी आयी है।

और पढ़ें