HomeबिहारIMD Weather Warning : बिहार के इन 20 जिलों में अगले 3...

IMD Weather Warning : बिहार के इन 20 जिलों में अगले 3 घंटों में बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ बिजली कड़कने का अलर्ट

IMD Weather Warning : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बिहार के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर आंधी-तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी (IMD Weather Warning) दी है कि इन जिलों में मध्यम स्तर का मेघ गर्जन (Thunderstorm), बिजली गिरने (Lightning) और बारिश (Rainfall) की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटों में बिहार के सीवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, बक्सर और रोहतास जिले में मौसम बिगड़ सकता है लिहाजा स्थानीय लोगों को सतर्क (IMD Weather Warning) रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : PM मोदी की रैली में मंच पर दिखे RJD के दो विधायक, लालू और तेजस्वी की बढ़ी टेंशन!, पार्टी में खलबली

IMD Weather Warning
IMD Weather Warning

IMD के मुताबिक अगले 2-3 घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज गर्जन की स्थिति बनेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

IMD Weather Warning
IMD Weather Warning

इस संबंध में विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments