HomeबिहारTejashwi funny remark : तेजस्वी ने चिराग की शादी को लेकर कसा...

Tejashwi funny remark : तेजस्वी ने चिराग की शादी को लेकर कसा तंज तो राहुल गांधी ने दिया मजेदार जवाब, प्रेस कांफ्रेंस में गूंजे ठहाके

Tejashwi funny remark : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। रविवार को अररिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा मजेदार वाकया सामने आया, जिसने सभी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर हल्के-फुल्के अंदाज में निशाना साधते हुए कहा कि “चिराग पासवान एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं, जबकि हम जनता के हनुमान हैं। आज वह कोई मुद्दा नहीं हैं। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वे हमारे बड़े भाई हैं और जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए।”

ये भी पढ़ें : बेकाबू रफ्तार का कहर, पानी से भरे गड्ढे में समाई कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Tejashwi funny remark
Tejashwi funny remark

तेजस्वी की इस बात पर वहां मौजूद नेता और पत्रकार हंसने लगे। तभी राहुल गांधी ने तपाक से मजेदार अंदाज में जवाब दिया कि “ये बात मुझ पर भी लागू होती है।” राहुल गांधी की इस टिप्पणी से प्रेस कॉन्फ्रेंस ठहाकों से गूंज उठा। राहुल गांधी का यह चुटीला जवाब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उनकी यह हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा बिहार में मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली गई है। इस यात्रा में तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

Tejashwi funny remark
Tejashwi funny remark
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments