HomeबिहारHeavy Rain alert : अगले 2 से 3 घंटे में इन जिलों...

Heavy Rain alert : अगले 2 से 3 घंटे में इन जिलों में होगी भारी बारिश, मेघ-गर्जन के साथ वज्रपात का भी अलर्ट

Heavy Rain alert : बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain alert) हो सकती है लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक सीवान, वैशाली, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर और सारण में अगले 2 से 3 घंटे में बारिश (Heavy Rain alert) हो सकती है। इस दौरान मेघ-गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी पूरी संभावना है लिहाजा लोग पक्के घरों में शरण लें।

ये भी पढ़ें : आरा में अक्षरा सिंह की दिखी गजब दीवानगी, एक झलक पाने को बेताब हुए फैंस, चुनाव लड़ने को लेकर कही बड़ी बात

Heavy Rain alert
Heavy Rain alert

IMD के मुताबिक अगले 2-3 घंटों में इन जिलों में बारिश के साथ बिजली कड़कने और तेज गर्जन (Heavy Rain alert) की स्थिति बनेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

इस संबंध में विभाग ने गाइडलाइन भी जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक तेज हवाओं और आंधी के दौरान पेड़ या पुराने मकानों के पास खड़े न हों। किसान अपने खेतों में काम रोक दें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बारिश और बिजली से बचाव के लिए लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। सड़क पर चलते समय सतर्कता बरतें और बिजली के खंभों या तारों से दूर रहें।

Heavy Rain alert
Heavy Rain alert

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चेतावनी अचानक बदलते मौसम की स्थिति को देखते हुए जारी की गई है इसलिए लोग सतर्क रहें और मौसम विभाग की वेबसाइट व सोशल मीडिया पर समय-समय पर अपडेट लेते रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments