Homeमनोरंजन'श्रीवल्ली' गाने का भोजपुरी वर्जन आया सामने, फैन ने "पुष्पा" के गाने...

‘श्रीवल्ली’ गाने का भोजपुरी वर्जन आया सामने, फैन ने “पुष्पा” के गाने को लगाया भोजपुरी तड़का

PATNA : दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर फिल्म “पुष्पा : द राइज” का ‘श्रीवल्ली’ गाना इनदिनों काफी फेमस हो रहा है। इस गाने के अब कई वर्जन सामने आ रहे हैं, जो दर्शकों और श्रोताओं को खूब लुभा रहे हैं। इस बीच इस गाने का भोजपुरी वर्जन भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इस गाने पर रील्स और कई वीडियो बना रहे हैं।

श्रीवल्ली का भोजपुरी वर्जन आया सामने

इस गाने के तमिल और हिन्दी वर्जन के बाद अब भोजपुरी वर्जन भी सामने आया है, जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। भोजपुरी वर्जन काफी वायरल हो रहा है। दक्षिण सिनेमा के एक्टर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैन ने इस गाने का भोजपुरी वर्जन गाया है, जो धमाल मचा रहा है।

ये भी देखें : विदेशी सिंगर पर चढ़ा ‘पुष्पा’ फीवर, अनोखे अंदाज में गाया ‘श्रीवल्ली’ सांग, 20 लाख से अधिक लोगों ने किया पसंद

IAS अधिकारी ने किया शेयर

इस गाने के भोजपुरी वर्जन को छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर किया है। साल 2009 बैच के अधिकारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से गाने को ट्वीट कर लिखा है, ” भोजपुरी में इतना मधुर गीत… वाह!”. उनके इस पोस्ट को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है कि भोजपुरी भाषा है ही मधुर लेकिन द्विअर्थी और फूहड़ गानों की वजह से बदनाम हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments