HomeबिहारBihar Sarkari Naukri 2025 : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात,...

Bihar Sarkari Naukri 2025 : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, इस विभाग में इतने पदों पर होगी बहाली, हो जाएं तैयार

Bihar Sarkari Naukri 2025 : बिहार की नीतीश सरकार ने एकबार फिर प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर बहाली को मंजूरी दी गई है।

कैबिनेट की बैठक में नई नौकरियों को मंजूरी मिली है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए राजस्व कर्मचारी के 3303 अतिरिक्त पदों की स्वीकृति दी गई है। यह बहाली सीधी तौर पर राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। सियासी पंडितों की माने तो बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार के एक के बाद एक बड़े फैसले से युवाओं के बीच भरोसा बढ़ेगा। इसे रोजगार सृजन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Nitish Cabinet : नीतीश कैबिनेट ने 25 एजेंडों पर लगाई मुहर, नई नौकरियां और हर पंचायत में होगा विवाह मंडप

Bihar Sarkari Naukri 2025
Bihar Sarkari Naukri 2025

इसके अलावा गन्ना उद्योग विभाग में बिहार ईंख पर्यवेक्षक संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही राज्य के 8053 ग्राम पंचायत में चरणबद्ध तरीके से कन्या विवाह मंडप का निर्माण होगा। इस योजना के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृति किए गये हैं। इसके साथ ही चुनाव से पहले गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना को पूरा करने के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूरी की गई है।

Bihar Sarkari Naukri 2025
Bihar Sarkari Naukri 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि विकास तभी संभव है, जब हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो। यही कारण है कि सरकार ने रोजगार से लेकर सामाजिक योजनाओं तक कई मोर्चों पर कई बड़े फैसले लिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments